Wednesday, July 18, 2012

Visual Studio IDE


Integrated Development Environment (IDE) 

of Visual Basic.Net



IDE: 
    IDE एक development environment है जो की किसी भी language मे programs develop करने मे सहायता करता है। यह program को बनाने और run करने और उससे related सभी features provide करता है। जैसे C या C++ के window उनके programs develop करने और उन्हे run करने मे सहायता करती है। जिस तरह Photoshop की window photo editing tool provide करता है, MS word की window Documents related tools provide करता है उसी प्रकार Language की IDE program से जुड़े सभी tools provide करती है ।  

Visual Basic IDE (Visual Studio): 
   Visual Studio .Net के सभी language के लिए program बनाने मे help करता है। Visual Studio मे visual basic और अन्य कम्प्युटर भाषाओं के लिए programs लिखे जा सकते हैं। Visual Basic का प्रयोग windows Operating system के लिए applications बनाने मे किया जाती है इसीलिए इसके IDE भी windows के सभी tools प्रयोग करती है जैसे menu, toolbars, windows etc. Visual Basic की IDE निम्नलिखित components provide करती
  1.              Menu Bar
  2.       Toolbar
  3.      Solution Explorer
  4.      Toolbox
  5.      Form Designer
  6.      Properties Window
  7.      Code Window
  8.      Object Browser
  9.      Output Window
·         Menu Bar: 
           Visual Basic IDE निम्नलिखित menu provide करता है।

            I.   File: File menu नया project बनाने , project को save और open करने , project add करने etc. के लिए सुविधा प्रदान करता है।

           II.    Edit: यह basic editing tools provide करता है। जैसे cut, copy, paste, find, replace, undo, redo, delete etc.

           III.        View: यह menu IDE की windows को display करने की commands contain करता है। जैसे solution explorer, designer, code window etc.

            IV.        Project: यह menu project मे नए items add करने की command देता है।

             V.        Build: इसमें project को build करने के लिए command होती हैं।

            VI.        Debug: इसमें debugging के लिए command होती है।

            VII.        Data: यह menu database से जुड़ी command contain करता है।

           VIII.        Tool: यह .Net के extra tools contain करता है। जैसे connect to server, connect to device etc.

           IX.        Window: यह window arrangement command contain करता है जैसे tile, cascade etc.

            X.        Help: यह help से जुड़ी कमांड contain करता है। इसमे online और offline help की सुविधा होती है।

  • Toolbar: toolbars menus मे प्रोवाइड की commands के shortcut को दिखाते है। Visual Studio IDE मे कई प्रकार के toolbars पाये जाते है। जो की अलग अलग प्रकार के कार्यों को करने के लिए प्रयोग किए जाते है। इसमे standard toolbar project create करने, save, open, editing commands (cut, copy, paste etc.), program execute करने के लिए कमांड रखता है। इसके अलावा इसमे special toolbars भी होते हैं जैसे debug, formatting, build etc.

  •  Solution Explorer: यह IDE का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह .Net मे create किए गए किसी भी project मे प्रयोग की गई सभी files की list को दिखाता है। Visual Studio मे बनाए गए project एक solution का हिस्सा होते हैं। जिस प्रकार प्रोजेक्ट program मे प्रयोग की गई सभी files का collection है उसी प्रकार से solution सभी projects का collection होता है। solution explorer मे solution मे प्रयोग की गई सभी files की list को explorer करता है इसीलिए इसे solution explorer कहते है। यह windows explorer की तरह ही होता है। यह project की सभी files को आसानी से access करने की सुविधा देता है।

      Solution Explorer मे सबसे ऊपर एक toolbar होता है जिसमे कुछ buttons display होती हैं इसके बाद इसमे solution, project और उसकी files hierarchical रूप मे दिखाई देती हैं। इसके toolbar मे मुख्यतया 6 buttons होती हैं – properties, show all files, refresh, class diagram, view designer और view code. यह buttons selected object के अनुसार बदल जाती है। इसमे इसके बाद solution का नाम दिखाई देता है। फिर project और फिर उससे related files दिखाई देती है। solution Explorer इन सभी files को arrange और access करने मे मदद करता है। Solution Explorer मे दिखने वाली किसी भी फ़ाइल को select कर उसे open किया जा सकता है। इसमे दिखने वाली file पर right click करने पर दिखने वाले context menu मे file से जुड़े कई options दिखाई देते हैं। जैसे – View design, view code, cut, copy, paste, remove, delete, load, unload, set as startup, properties, refresh etc.  

इसे view menu मे जाकर Solution Explorer command या Ctrl + w +s key press कर open किया जा सकता है।
  • Toolbox: Toolbox Visual Studio (VB) IDE का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह user interface design करने मे मदद करता है। यह window Tools जिन्हे windows control कहते है उन्हे दिखाता है। यह drag & drop method को support कर windows controls को windows form मे प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करता है। Toolbox मे windows मे प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के controls उपस्थित होते हैं। Toolbox को दिखने के लिए View menu मे Toolbox या Ctrl + w + x key के द्वारा भी दिखाया जा सकता है। Toolbox मे controls की संख्या ज्यादा होने के कारण इसे category मे बांटा गया है। सभी categories अलग अलग प्रकार के controls को contain करती है। user इन categories पर click कर उन्हे show या hide कर सकता है। Toolbox मे display होने वाले controls पर double click या drag कर form को design किया जा सकता है। इसमे controls के नाम और उनका icon दोनों दिखाई देते हैं। कुछ windows controls निम्न लिखित हैं। -

·    Common Windows Controls: Button, Textbox, Label, checkbox, combo box, list box, link label, picture box, radio button etc.
·     Data: dataset, data grid, Table adapter etc.
·     Containers: group box, panel etc.
·    Menu & toolbars: Menu, Toolbar, Status Bar etc.
  •  Form Designer: Visual Studio मे Designers का महत्वपूर्ण स्थान है। यह designers GUI बनाने मे मदद करते है। visual studio मे कई प्रकार के designers पाये जाते हैं जैसे windows form designer, web form designer, database designer etc. Windows form Designer Windows Form को design करने मे मदद करता है। इसका प्रयोग windows के लिए User Interface बनाने के लिए किया जाता है। इसमे एक form दिखाई देता है जिसमे के form के सभी हिस्से दिखाई देते है जैसे title bar, control box, icon etc. इससे form को resize करके उसे बदला जा सकता है। यह drag & drop की सहायता से controls के add किया जा सकता है और उन्हे move कर arrange किया जा सकता है। इसमे controls को बिना प्रयोग किए उनके लिए code नहीं लिखे जा सकते हैं। windows form को दिखने के लिए view menu , solution explorer या Shift + F7 key का प्रयोग करते है।

  • Properties Window: Visual Studio मे Properties window का अधिकतर प्रयोग किया जाता है। यह VS IDE का एक main part है। इसका प्रयोग Visual Studio और projects मे प्रयोग किए गए किसी भी object के properties को दिखने और उन्हे बदलने के लिए किया जाता है। इसमे windows form , उसमे प्रयोग किए गए controls, project files, database files और सभी प्रकार की files की property दिखाई देती है। properties window को view menu या Ctrl + w+ p key प्रैस कर display किया जा सकता है। यह विभिन्न properties के लिए अलग अलग प्रकार की editing fields display करता है।
      इसमे सबसे ऊपर एक Combo Box होता है जिसमे की किसी भी select किए गए object का नाम और उसका Type दिखाई देता है। इसके बाद इसके toolbar मे button होती है जो निम्न है।
·  Categorized: यह button properties को categories मे दिखने के लिए प्रयोग होती है।
·  Alphabetical: यह properties के alphabetical order मे दिखने के लिए प्रयोग की जाती है।
·  Properties: यह properties की list दिखने के लिए प्रयोग की जाती है।
·  Event: यह event की list दिखने के लिए प्रयोग की जाती है।
·  Properties Page: यह properties के page को दिखने के लिए प्रयोग होती है।
इन buttons के बाद properties window को 3 भागों मे बांटा गया है। जो निम्न हैं।
· Property Pan: इसमे properties की list दिखाई देती है।
· Value Pan: इसमे properties की value दिखाई देती है जिसे की बदला जा सकता है।
· Description Pan: इसमे select की गई property का short description होता है।
  • Code Window: किसी भी programming language मे coding सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी language मे बिना codes लिखे programs नहीं बनाए जा सकते हैं। visual Studio मे यह सुविधा code window उपलब्ध करवाती है। Visual Studio code window मे .Net के लिए सभी languages के लिए codes लिखे जा सकते है। इसकी code window program के अनुसार बदलती रहती है। Visual  Basic की code window सभी प्रकार के Visual Basic features को support करती है। code window को display करने के लिए view menu मे code, solution explorer की view code या context menu, form के context menu मे view code select करते हैं।

      Visual Basic की code window मे 2 combo box (Drop Down list) और एक text editor होता है। इसमें पहला combo box form और उसमे प्रयोग किए गए controls के नाम को दिखाता है जिसमे controls को select किया जा सकता है। दूसरे combo box मे select किए गए control की events दिखाई देती हैं जिन्हे select कर text editor मे codes लिखे जा सकते है। visual basic का code editor visual basic के सभी coding features को support करता है। जैसे – auto complete, auto list of members, auto syntax check, auto quick information, code refactoring, rapid application development (less coding) etc.
  • Object Browser: Visual Studio मे object browser का महत्वपूर्ण स्थान है। यह .Net मे प्रयोग होने वाले components जैसे classes, namespaces, enumerators, interfaces etc. को दिखाता है। object browser को .Net classes की properties, events और methods को देखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे IDE मे दिखने के लिए View menu मे Object Browser या Ctrl + w + j shortcut key का प्रयोग किया जाता है।

      इसमे सबसे ऊपर objects के search करने की सुविधा होती है। इसे मुख्यतः तीन भागों मे बांटा गया है।
·  Object Pan: इस पैन मे .Net के namespaces, interfaces और classes की hierarchical list होती है जिसे explorer किया जा सकता है। इसे explorer करने पर classes की list प्राप्त होती है।
·   Member Pan: इस pan मे Object pan मे चुनी गई class की members की list दिखाई देती है। जिसमे मुख्यतः properties, events और methods होती हैं जिनहे select किया जा सकता है।
·  Description Pan: इस pan मे Member और Object pan मे select किए गए object या उसके member का description होता है।
  • ·  Output Window: output window भी VS IDE की एक window है जो की programs को compile और run करने पर generate होने वाले messages को display करती है। इसमे program को build और run होने पर उत्पन्न होने वाले message होते है। इसे IDE मे show करने के लिए view menu मे Output window या ctrl+ w+ o key का प्रयोग करते है। इसमे एक toolbar होता है जिसमे message के देखेने के लिए tools होते हैं जैसे search, next, previous etc. इसके बाद एक box मे सभी message display होते है। 




4 comments:

Contact us

Name

Email *

Message *