Showing posts with label Common Properties. Show all posts
Showing posts with label Common Properties. Show all posts

Thursday, July 19, 2012


Common Properties

Properties:
         Visual Basic मे properties इसमे प्रयोग होने वाले controls के behavior (व्यवहार) के बताते है और उन्हे बदलने के लिए प्रयोग किए जाते है। यह properties control का नाम,color,font etc. को set करने के लिए प्रयोग की जाती है। visual basic मे सभी controls मे बहुत सी properties होती है। जो की properties window मे दिखाई देती हैं। Properties Window का प्रयोग कर इन्हे बदला जा सकता है। अलग अलग controls मे अलग अलग प्रकार की property होती हैं लेकिन उनमे से कुछ property अधिकतर controls मे एक ही होती हैं जो की निम्न लिखित है।

  • Name: यह property control के नाम को define करने के लिए प्रयोग की जाती है। यह property window मे सबसे ऊपर दिखाई देती है।


Textbox1.Name = txtCustomerName”

  • Text: यह property control मे दिखने वाले text को set करने के लिए प्रयोग की जाती है। यह caption सेट करने के लिए use होती है।


Button1.Text = OK”

  • Font:यह control के font को set करने के लिए प्रयोग की जाती है। इसमे font name,size,bold,italic etc. आती हैं।


B=Textbox1.Font.bold

  • Enabled: यह property control की enable या disableकरने के लिए होती है। control के enable false होने पर इसे प्रयोग नहीं किया जा सकता है।


Textbox1.Enabled =True

  • Size: यह property control की size define करने के लिए प्रयोग होती है। इसमे control की height और width subproperty आती है।


Textbox1.Size.width = 300

  • TabStop:यह property keyboard मे Tab key press करने पर control के focus को control करती है। इसके true होने पर control मे tab से focus आता है और false होने पर focus नहीं आता है।


Textbox1.TabStop = True

  • Visible: यह control को form पर visible या invisible करने के लिए use होती है। True होने पर control form पर दिखाता है और false होने पर यह नहीं दिखाता है।

Textbox1.Visible = True
  • Tag: यह control मे default value set करने के लिए प्रयोग की जाती है।


  • TabIndex: यह property Tab key press करने पर Tab Order के लिए प्रयोग की जाती है। इसकी एक numeric value होती है। 


Contact us

Name

Email *

Message *