Thursday, July 19, 2012

Visual Development and Event Driven Programming:


Visual Development and Event Driven Programming: 

   Visual Basic एक GUI programming language है जो की windowsoperating system के लिए programsबनाने के लिए प्रयोग की जाती है। इसमे बनाए गए programs windows operating system पर run होते है। यह graphical user interface उपलब्ध करती है। हम जानते हैं की Graphical User Interface मे बहुत प्रकार के tools का प्रयोग किया जाता है। जैसे –textbox,button,list etc. साथ यह tools अलग अलग places मे अलग अलग प्रकार से प्रयोग किए जाते है। और अलग User Interface प्रदान करते है। Visual Development मे Events भी बहुत आवश्यक होती है जो की कम्प्युटर मे होने वाली event जैसे –click,text change etc. को दिखती हैं। VB GUI मे प्रयोग होने के कारण events भी उपलब्ध करती है इसीलिए इसे Event Driven Programming language भी कहते हैं।

Event Driven Programming:Events ऐसे actions हैं जो की user द्वारा application का प्रयोग करते समय perform होती है। जैसे mouse click-click होने पर,mouse move –mouse के हिलने पर,key press,key down और key up-keyboard की कोई भी key press होने पर। 

Common Events: Visual Basic मे events का बहुत महत्व है। यह एक event driven programming language है क्योकि इसमे कोई भी code तभी execute होता है जब वह event होती है। इसमे प्रयोग होने वाले अधिकतर controls मे event होती है। events application program को प्रयोग करते समय perform होती है। जैसे Click- mouse की left button press करने पर होती है etc. Visual Basic मे ज़्यादातर codes events के अंदर ही किए जाते है। इसमे प्रत्येक control की खुद की events होती है। यह events mouse,keyboard या system के द्वारा perform होती है। यह event windows application बनाने मे use होती हैं। कुछ common events निम्नलिखित हैं।

· Click:यह mouse की event है जो की कंट्रोल पर click करने परperform होती है।

· DoubleClick: यह control पर double click करने पर perform होती है।

· Enter: यह control मे focus आने पर perform होती है।

· Leave: यह control से  focus हटने पर perform होती है।

· MouseEnter: यह mouse pointer के control के ऊपर आने पर perform होती है।

· MouseMove: यह mouse pointer के control के ऊपर move करने पर perform होती है।

· MouseLeave: यह mouse pointer के control के ऊपर से हटने पर perform होती है।

· Gotfocus: यह focus आने पर होती है।

· LostFoucs: यह focus हटने पर होती है।

· XXXChanged:कुछ event जैसे

BackColorChanged,FontChanged,VisibleChanged etc. property की value change होने पर perform होती है। 

7 comments:

Contact us

Name

Email *

Message *