Friday, March 1, 2013

Windows Form


Windows Form: 
          यह एक graphical application programming interface है अर्थात यह एक GUI component है जो की windows मे GUI के लिए use किया जाता है। windows मे display होने वाली सभी window, programming मे windows form कहलाती है। form एक control है जो की .Net मे windows interface provide करने के लिए use किए जाते है। यह control other windows controls के लिए container का काम करता है। इसमे windows के सभी controls को place कर windows applications के लिए User Interface तैयार करते है। Visual Basic के programs को run करने पर display होने वाली window ही design time मे form कहलाती है।
       Form को बनाने के लिए user को कोई भी extra work नहीं करना पड़ता। यह built in functionality provide करता है। form को design करने के लिए form designer window के प्रयोग किया जाता है। जो visual studio IDE का main component है। 


Windows form मे Form का title bar, work area और border होता है जिसमे Title Bar मे Form Icon, Form’s Title, Control box जिसमे maximize, minimize और close को buttons होती हैं। इसके लिए windows form की properties होती हैं जैसे- controlbox, icon, Text etc. Work area वह स्थान है जहां user controls को place कर form को desing करता है।
Properties of Windows Form:
1.   Name: form का name codes लिखते समय form को identify करने के लिए किया जाता है। इसे केवल design time मे change किया जा सकता है।
Msgbox (Me.Name)
2.   Text: यह property form के title bar मे display होने वाले title को get या set करने के लिए use की जाती है।
Me.Text =Windows Form”
3.   AcceptButton: इस property का use form मे available किसी एक button को default set करने के लिए किया जाता है जो की ENTER key press करने पर automatically click हो जाती है।
Me.AcceptButton = Button1
4.   CancelButton: इस property का use form मे available किसी एक button को default set करने के लिए किया जाता है जो की Esc key press करने पर automatically click हो जाती है।
Me.AcceptButton = Button2

5.   AutoScroll: इस property के ture होने पर form की size, available controls से कम होने पर automatically scrollbar display करने के लिए किया जाता है।
Me.AutoScroll = True
6.   BorderStyle: इस property का use form के border style को set करने के लिए किया जाता हैं। इसकी निम्न वैल्यू होती हैं-
(1)  Sizable: Default, resizable window
(2)  None: Border less window can not resize
(3)  Fixed: window with visual border but can’t resize
(4)  Fixeddialog: a fixed size dialog box
(5)  FixedSingle: fixed window with single line border
(6)  FixedToolWindow: contain only close button just like toolbox and can’t resize
(7)  SizableToolWindow: contains only close button just like toolbox and can resize.
7.   ControlBox: इस property का use control box (Maximize, Minimize और close button) को display या hide करने के लिए किया जाता है। इसके ture होने पर यह display होंगे और false होने पर hide.
8.   Minimizebox /MaximizeBox: इसके ture होने पर minimizebox/ maximizebox display/enable होगा।
9.   MinimumSize/MaximumSize: इस property का use form की minmum size और maximum size को set करने के लिए किया जाता है। इसमे दो sub properties height और width होती हैं।
10. Size: इस property को form की size get या set करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमे दो subproperties height और winth होती हैं।
11. StartupPosition: इसका प्रयोग form के run होने पर initial position को सेट करने के लिए किया जाता है।
12. BackColor: इसका use form के background color को set या get करने के लिए किया जाता है।
13. BackgroundImage: इसे form के background मे image set या get करने के लिए किया जाता है।
14. Font: इसे font get या set करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
15. ForeColor: इसे form के font color को सेट या get करने के लिए प्रयोग किया जाता है।   
Events of Form: सभी common event भी form मे प्रयोग की जाती है।
  • Load: Form Run होने से पहले memory मे load होता है। इसके लोड होने पर Load Event होती है।
  • Activate: यह form के activate होने पर perform होती है।
  • Deactivate: यह form के deactivate होने पर perform होती है।
  •  FormClosing: यह form की close button पर click करते है perform होती है
  •  FormClosed: यह form के close होने के बाद perform होती है।
  •  Resize: यह form को resize करने पर perform होती है।
  • Paint: यह form के desktop पर paint होने पर होती है।
  • Move: यह form को move करने पर perform होती है।   


1 comment:

Contact us

Name

Email *

Message *